Shahibabad constituency-elections 2022
भारतीय नागरिक अधिकार प्रवर्तन मंच
Janshakti.org
वोटर्स एड्यूकेशन सीरीज/22:
Shahibabad Constituency UP
10 फ़रवरी को आपके क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार गठित करने के लिए मतदान होगा
ये मनोरंजन का विषय नही कुछ दिन का , या जातिवाद फैलाने या छोटे मोटे फायदे के लिए बिकने का।बहुत भारी पड़ता है 5 साल तक।10 गुना वसूला जाता है।
अब चलन ज्यादा मजबूत हुआ है पार्टी टिकट बेचने का 50 लाख से 10 करोड़।ऐसे लोग कभी जनहित नही सोचेंगे।
नफरत , भ्रस्टाचार , अपराध , ढोंग, धर्म का उपयोग और सम्प्रदायिकता इनको को खत्म करना है। ईमानदार प्रोफेशनल्स जो भविष्य की और देखने वाले हों , ऐसे प्रगति शील व्यक्तियों को चुनना है ।अब मिश्रित सरकारें बनाना है जरूरी।चाहे किसी दल से हो।सर्वोत्तम प्रत्याशी को चुने। ईमानदार , उच्च शिक्षा प्राप्त , साफ दामन हो। जातिवाद से तो बिल्कुल नही।
UP में सबसे अधिक मतदाताओं वाली सीट यही है-
Sahibabad:
साहिबाबाद ( गाज़ियाबाद)
जातिगत आधार पर ब्राह्मण भी सबसे ज्यादा इसी सीट पर हैं। और ब्राह्मण प्रत्याशि भी। ये ठीक बात नही।
चुनाव में 72 साल बाद भी काला धन झूठ ठगी जातिवाद धर्म का ही बोलबाला है।हम सभी को सोचना चाहिए।कैसा समाज बना रहे हैं हम? स्वार्थी, भ्रस्ट, मूर्ख या डरपोक व्यक्ति ही निकम्मे कम शिक्षित अपराधियों को चुनता है।
2012 में परिसीमन से पहले यह सीट गाजियाबाद विधानसभा सीट ही होती थी।
Sahibabad Election 2022 में कौन है चुनाव मैदान में-
All Party Candidates list:
-बीजेपी ने मौजूदा विधायक सुनील शर्माजी को एक बार फिर मैदान में उतारा है।
-इसबार सपा - रालोद गठबंधन ने अमर पाल शर्मा (सपा) को अपना उम्मीदवार बनाया है।
-अमर पाल शर्मा 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़े थे , हारे। और 2012 में पहली बार बसपा से विधायक बने थे नई साहिबाबाद सीट पर।
- बसपा ने साहिबाबाद से इस बार अजीत कुमार पाल को प्रत्याशी घोषित किया है । -कांग्रेस ने दिवंगत राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी को साहिबाबाद से टिकट दिया है। ये कोई योग्यता नही।
-आप (AAP) ने डॉ छबि यादव को टिकट दिया है।
AIMIM ने चला ब्राह्मण कार्ड -SP के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनमोहन झा गामा को दिया टिकट:
साहिबाबाद सीट से टिकट नहीं मिलने पर मनमोहन झा गामा 15 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे चुके हैं।
आप देखेंगे ज्यादातर प्रत्याशी सिद्धांत हीन लग रहे हैं। दल बदलू भी। इनका कार्यकाल खास नही रहा फिर भी कुछ दुबारा उतरे हैं।क्या इनको चुनना चाहिए।यह सोचें।
कुछ प्रत्याशियों का तो काम मुख्य दलों का वोट काटना और उनसे सौदेबाजी होती है।
यूपी के अधिकतर एमएलए वन मैन सरकार में नाकारा ही रहे है। ये चिंता का है विषय।
इसलिए इनका स्थानीय एजेंडा ,छवि और पिछला रिकॉर्ड देखना जरूरी हो जाता है।
साहिबाबाद कुल मतदाता :
10,12,154
वोट प्रतिशत काफी कम था 2017 चुनाव में।
पुरुष मतदाता : 5,71,503
महिला मतदाता : 4,40,594
अन्य : 57
जाति मतदाता:
ब्राह्मण 2.5 लाख (करीब)
पहाड़ी 1.5 लाख
मुस्लिम 1.5 लाख
वैश्य 1 लाख
एससी 1 लाख
ठाकुर 75 हजार
त्यागी 50 हजार
जाट 50 हजार
दो पुराने मुख्य प्रत्याशी हैं शाहीबाबाद क्षेत्र में इस चुनाव में:
अमरपाल शर्मा : SP
शिक्षा : 12 कक्षा पास
एसेट्स 21 करोड़। जबरदस्त इजाफा।
अपराधिक मामले : 8 ।कुछ गम्भीर।
पिछली बार कुछ काम भी किये। ऐसा इनका दावा है।
पूर्व में बसपा से भी एमएलए रहे है 2012-2017 में
2017 में हारे थे कोंग्रेस टिकट पर
ये इनकी तीसरी पार्टी है।
सुनील शर्मा: BJP सिटींग एमएलए।इनके काम की आप समीक्षा करें।
शिक्षा : स्नातकोत्तर
एसेट्स : 1.3 करोड़ ( अनुमानित)
अपराधिक मामले : कोई नही
पहली बार भाजपा एमएलए 2007 -2012 गाजियाबाद।
इनके भी कई दावे हैं।ज्यादातर तो इनमे नगर निगम के रूटीन काम है विकास के ।
ये 2 बार एमएलए बन चुके अब इनको रेस्ट लेना चाहिए था।नए लोग लाना जरूरी।कोई खास बात नही दिखी, इनके कार्यकाल में।
चुनाव परिणाम क्या होगा?
वोट विभाजन ही मुख्य बिंदु रहेगा इस बार भी।और इसी को रोकना है।
(*Source: ADR india , election commission , myneta , various media reports, informal discussions )
वोटिंग कोई मनोरंजन या मोलभाव का साधन नही।
सोच समझ कर अपने विवेक और अनुभव से वोट दें।
और वोट जरूर दें।
बार बार गलती न करें!
कोई क्या कहता है किसको सपोर्ट करता है उससे आपको क्या।आत्म विश्वास रखें।
'नोटा ' इस्तेमाल करें अगर किसी को नही देना है वोट।
बिना दाग का सामान्य जीवन जीने वाले प्रत्याशी को ही चुने।नए लोगों को दे मौका।
वोट करते वक़्त लाल बहादुर , कलाम और पटेल को ध्यान में रखें।
आपके साथ क्या अनुभव रहा 5 साल का और प्रत्याशी को देख कर खुद ही फैसला करे। विज्ञापनों और प्रलोभन से नही। सोशल मीडिया और गोदी मीडिया से न हों प्रभावित।90% बकवास झूठ और भ्रमित करने वाले पोस्ट्स।पेड दलालों के।
अपने किचन से सोचें।
Disclaimer: फोरम कोई प्रत्याशी या दल का समर्थन / विरोध नही करता है।
यहां दी जानकारी अलग अलग सोत्रों से ली गई है।ये सही है , इसका दावा भी नही करते हम।
ये एनेलिसिस सिर्फ वोटर्स एड्यूकेशन के मकसद से ही किया गया है।कोई त्रुटि मिलने पर बताएं।
शहीबाबाद के कुछ मुद्दे:
अस्पताल का निर्माण
स्कूल व कॉलेज
सड़कों की मरम्मत
पार्किंग स्पेसिस
वैशाली सेक्टर 62 मेट्रो लिंक या फिर वैशाली मोहन नगर लिंक
साहिबाबाद उद्योग क्षेत्र का विकास
लोकल बस सर्विसेज(इलेक्टिकल)
अतिक्रमण दूर करना
हर घर जल योजना
रेगुलर रोड रिपेयर
कावेरी मार्ग से दिल्ली गाज़ियाबाद बस सेवाएं
सेक्टर 62 से वैशाली बस सर्विसेज
ड्रेन्स और कूड़ा संग्रहण सेवाएं (निजी करण करें)
Comments
Post a Comment