International yoga day-Life Style not Drama

International yoga day : 

योगा मजाक, नारेबाजी और सम्मेलन  का विषय नही न फ़ोटो सेशन।

तमाशा और राजनीतिकरण ऐसे विषयों में बिल्कुल गलत है।

कुछ नया नही योगा में।करोड़ों करते हैं अभ्य्यास दुनिया मे।1968 में लिखी पुस्तक है मेरे पास।

भारत में योग का इतिहास लगभग 5000 साल पुराना है. मानसिक, शारीरिक एवं अध्यात्म के रूप में लोग प्राचीन काल से ही इसका अभ्यास करते आ रहे हैं.

हर कला की तरह इसमे भी गुरु होना जरूरी।

एक भर्स्ट लालची झूठा भोगी व्यक्ति कभी योगी नही हो सकता।

अगस्त नामक सप्त‌ऋषि ने ही पूरे भारतीय उपमहाद्वीप का दौरा कर( यौगिक तरीके से जीवन जीने ) की संस्कृति को गढ़ा था. योग की उत्पत्ति सर्वप्रथम भारत में ही हुई थी इसके बाद यह दुनिया के अन्य देशों में लोकप्रिय हुआ. दरअसल दुनियां में उस समय देश थे ही नही।हर जगह कुछ अच्छा था।मिश्र चीन टर्की मेक्सिको एफरिका में भी बहुत कुछ था। ज्ञान किसी की धरोहर नही जो सर्जनिक क्षेत्र में पहले से ही है।

योग की बात होती है तो पतंजलि का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। ऐसा क्यों? 

क्योंकि पतंजलि ही पहले और एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने योग को आस्था, अंधविश्वास और धर्म से बाहर निकालकर एक सुव्यवस्थित वैज्ञानिक रूप दिया था. योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है जो न केवल देश में बल्कि एशिया, मध्यपूर्व, उत्तरी अफ्रीका एवं दक्षिण अमेरिका सहित विश्व के भिन्न- भिन्न भागों में फैला हुआ है.

योग गुरुओं के कुछ बड़े नाम:

तिरुमलाई कृष्णमा आचार्य

स्वामी शिवानंद

बी के एस अयंगर

के पट्टाबी जोइस

महर्षि महेश योगी

परम हँस योगानंद

बाबा रामदेव (TV द्वारा प्रचलित)

इनके अलावा -

धीरेंद्र ब्रह्मचारी

आचार्य रजनीश

श्री श्री रवि शंकर

केरल, उत्तराखंड और हिमाचल में हैं योगा और ध्यान के केंद्र।हज़ारों आश्रम हैं।

असली भारतीय संस्कृति तो केरल में है।आयुर्वेद भी।

ये एक समुद्र तटीय राज्य भारतीय ज्ञान में सबसे अग्रणीय रहा और वासुदेव कुटुंबक्कम सिद्धांत को मानने वाला राज्य।

यहीं विश्व की पहली मस्जिद बनी ।अनेकों समुद्र यात्री भारत पहुंचे जैसे वास्को डी गामा।

1893 में योगा पहुंचा यूएसए , स्वामी विवेकानंद के साथ

मेरी एक योगी जानकार Lauraa Cram, 1988 से कैनेडा में योगा सीखा रही है जिनका उपनाम है साधवी मदालसा । और स्कूल्स में वहां की सरकारें कैंपस भी लगवाती है। 

चीन जापान रूस में भी कई केंद्र हैं सालों से है।

2014 से पहले भारत जंगली नही था।ये अरबों भारतीय का अपमान है कि कुछ नही हुआ पहले और मूर्खता पूर्ण रवैया है।कोरे राजनीतिक लाभ के लिए। लोगों को स्वयं सोचना चाहिए।

योगा व्यापार की वस्तु नही।

आपके हाथ में माइक है TV कैमरा है तो कुछ भी बोलेंगे?

सिर्फ एक प्रशिक्षित योगा गुरु ही इस पर बात कर सकता है।लेकिन यहां भारत मे तो नीम हकीम आपकी सर्जरी तक कर देते है।कोई भी गृहिणी उठ कर योगा गुरु , टीचर बन जाती है ।साइकल पर बेग ले  कर चलने वाले प्रोपर्टी एजेंट्स है। जिनकी कोई जिम्मेदारी नही न ज्ञान।ये भारत है। यहां हर पांचवा व्यक्ति प्रोपर्टी कंसल्टेंट , योगा गुरु या वैद्य है । आशाराम झांसाराम का जमाना है ।लाइसेंस गया  भाड़ में।

आयुर्वेद के नाम पर खूब कचरा बिकता है।ये गलत धारणा है , ये नुकसान नही करता।

योगा के  जो 8 स्तंभ हैं उनके बारे में जाने।इंटरनेट पर पढ़े। यम से शुरू होकर समाधि तक कैसे होता है योग।

सिर्फ हाथ पांव मोड़ना योगा नही,  एक्रोबेटिक्स है।

ये एक छोटा हिस्सा है योगा का।लेकिन कुछ लोग इसको छलावे नेतागिरी के लिए इस्तेमाल करते हैं।

आजकल योगा दिवस, भाषण  , महंगी योगा  डिजाइनर ड्रेस  और चटाइयां।

भारत मे सैकड़ों साल से हो रहा योग शिक्षा।

आजादी के बाद सरकारों ने अपने अपने राज्यों में योग प्रशिक्षण संस्थान कायम किये

योगा घर मे या शांत खुले बगीचे में एक व्यक्ति के लिए करने की चीज है, मजमा लगा कर नारे की नही।ध्यान इसका अहम हिस्सा।

गलत तरीके से किया योग फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।काफी गहरा नुकसान।

कम से कम 3 आयाम तो योगा के हैं ही--

ध्यान (Meditation)

प्राणायाम ( Cyclic Breathing )

आसन ( Body parts , internal as well, stretching)

अगर आप ध्यान देंगे तो देखेंगे कि ज्यादातर आसन जानवरों से कॉपी करके बनाये।जैसे भुजंग आसन ।

योगा को ज्यादा बढ़ा चढ़ा कर पेश न करें।कुछ व्यक्ति इसको छद्म राष्ट्रवाद धर्म से निजी  हित के लिए करने लगे इस्तेमाल।

पतंजलि ने इसको धर्म से अलग किया। एक विषय बनाया।

सभी धर्म के लोग करें ये व्यायाम।

योगा तो कई शताब्दियों से है भारत मे आश्रमों में और योगा प्रशिक्षण केंद्रों में।

विदेशों में भी सैकड़ों सालों से होता है।

इसका मजाक न बनाये।

पिछले 80 साल से ये यूएसए यूके कनाडा में काफी बढ़ा है।कई संस्करण में , जैसे हॉट योगा।

ये कोई तिलस्मी  काम नही। न कोई तेज परिणाम मिलने हैं।

एक्सरसाइज योगा का छोटा हिस्सा है।अगर आप जीवन शैली नही बदलते , मन कर्म शुद्ध नही करते  , लालच घृणा झूठ से मुक्त नही होते। खान पान सही नही,  तो क्या फायदा

योगा से उतना ही होगा लाभ जितना व्यायाम शाला में एक प्रशिक्षु पहलवान का।

योगा ड्रामा और सामूहिक दिखावा नही।

कुछ छुटभैये नेता और छद्म देश भक्त जनता को ज्ञान न दें।थोपे नही जो उनको पहले ही पता है।

1971 में पहली बार हमने योगा सेशन में हिस्सा लिया।

साधारण तरीके से किये 5/7आसन, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से ज्यादा कुछ नही। और लाभ भी देते हैं

ढोंग नही,  नियमित जीवन शैली बनाएं।

योगी बनना हंसी खेल नही।

सिर्फ देखने ,जलसों में भाग लेने, नारे लगाने से नही होता योग।

जैसे बाबा रामदेव कहते हैं :

करने से होगा , करने से।

हर पद्धति अच्छी है।सबके अपने अपने परिणाम है। जैसे Chinese Shaolin

योगा अब संस्कृति नही ढोंग भरस्टाचार और राजनीति का यंत्र बन गया है।

वैसे सुना है रामदेव जर्मनी से घुटने बदला कर आये थे और AIIMS के कई चक्कर काट चुके।उनका एलोपैथी फिजिशन भी है।इसमे कुछ गलत नही।होलिस्टिक मेडिसिन नया सिद्धान्त है।

1990 में मैंने उनको पत्र लिखा प्रमाण दो मधुमेह ठीक होता है योग से।8 महीने बाद किसी विदेशी महिला ने एक रिसर्च पेपर भेजा जिसमे सिर्फ ये था , ध्यान लगाने से  बीपी कम हुआ कुछ पॉइंट 😀😊

हो सकता है अब बेहतर रिसर्च हुई होगी।और जरूर असर पड़ता होगा।असर तो खाना बदलने और घूमने से भी पड़ता है।

योगा तो सिद्ध और पुरानी प्रणाली है किसी केम्प ड्रामा नेता की मोहताज नही।ड्रामा बन्द करें।इसका मजाक न उड़ाये।

योगा के लिए गंभीर लंबा प्रशिक्षण , खान पान और विचारों में बदलाव लाना जरूरी।

वरना साधारण वैज्ञानिक क्रियाएं आप ऑफिस में भी कर सकते हैं।

घर पर योग करने की 9 युक्तियाँ (9 tips on how to do yoga at home)

  1. अपना सुविधाजनक समय चुने | Choose a convenient time
  2. सुविधाजनक स्थान चुने | Choose a comfortable place
  3. योगाभ्यास खाली पेट करे | Practice on a relatively empty stomach
  4. योगाभ्यास के समय साधारण कपड़े पहने | Keep your yoga wear simple
  5. योगासन से पहले शरीर में गर्मी पैदा करने के लिए कुछ व्यायाम करें | Warm up before doing intense yoga postures
  6. यह आपका अपना शरीर हैं, इसका ध्यान रखे | It is your own body; be gentle on it
  7. दृढ़ बने रहें | Be consistent
  8. योग को परिवार का मनोरंजक समय बनाये | Make yoga time as ‘family fun time’
  9. अलग अलग योग तकनीक को शामिल करें | Include a variety of yoga techniques

पहले डॉक्टर से सलाह लें
गलत प्राणायाम से ऑक्सीजन लेवल 90 तक जा सकता है
7 से 10 आसन कुल 20 मिनट तक बहुत हैं स्वस्थ रहने के लिए
बीमारी के इलाज के लिए योग गुरु की निगरानी में ही करें।

Dr R K Gupta

Comments

Popular posts from this blog

सफर तो मैंने किया था वरना साजो सामान उसके थे

Right to privacy and Life India